संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएचओ राजेंद्र सिंह जठलाना मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम में एसएचओ ने बताया कि आज का युवा विकारों व नशे का शिकार होता जा रहा है। जिस कारण उनके अंदर आपसी सहयोग नैतिकता खत्म होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि सबको मिलकर इन कमियों को दूर कर देश व समाज को सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने ब्रह्मकुमारियों की सराहना करते हुए कहा कि इन महान आत्माओं की पवित्रता त्याग और तपस्या को नमन करना चाहिए। केंद्र की संचालिका बीके गीता ने कहा कि भारत भूमि परमात्म अवतरण भूमि है और हम सब भाग्यशाली हैं जो हमने भारत भूमि पर जन्म लिया है।
उन्होंने वीर जवानों के त्याग व बलिदान को याद करते हुए तथा स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ बताते हुए कहां की सच्ची स्वतंत्रता है कि हम जो चाहे वह हम कर सके, तो आज हम बाहरी रूप से तो आजाद हैं, लेकिन मन के गुलाम बन चुके हैं तभी हमें जरूरत है ।अपने मन और बुद्धि का कनेक्शन परमपिता परमात्मा से जोड़कर अपने मन को विकारों की गुलामी से आजाद करने की।
ब्रह्माकुमारी आंचल ने सभी से प्रतिज्ञा करवाई कि आज के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हम सब अपने मन को व्यर्थ व नकारात्मक विचारों से मुक्त करके इस भारत भूमि को फिर से स्वर्णिम भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर सुधीर बंसल, प्रमोद बंसल, मदन चोपड़ा, दीपक अग्रवाल, हर्ष चौधरी, देवराज कंबोज, पूर्व अध्यक्ष सुदेश मेहता, दर्पण बेदी, सरिता दुआ, राम बंसल मौजूद रहे।