फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विधायक ने 25 खिलाड़ियों को फुटबाल किट और बॉल भेंट की

Tue, 19 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​खिलाड़ियों से भेंट करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। प्रवक्ता - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा खेल विभाग द्वारा स्वीकृत आवासीय फुटबाल एकेडमी का सोमवार को तेजली खेल परिसर में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने एकेडमी के 25 खिलाड़ियों को फुटबाल किट और बॉल भेंट की।
वहीं जिला फुटबाल संघ यमुनानगर और एकेडमी की टीम के बीच एक प्रदर्शनी मैच भी खेला गया, जिसका किक मारकर विधायक द्वारा प्रारंभ किया गया। इस एकेडमी को स्वीकृत करवाने के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के प्रयासों तथा स्वीकृति देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। संघ ने हरियाणा खेल निदेशक संजीव वर्मा तथा जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि इस एकेडमी को 2019 में स्वीकृति देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 3 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई थी जिससे आवासीय भवन हॉस्टल, मेस बनकर तैयार हुई और आज वर्तमान मुख्यमंत्री ने इसे धरातल पर उतारा है। इस अवसर पर संघ के महासचिव नरेंद्र चुग, कोषाध्यक्ष आशीष, उपाध्यक्ष संतन कुमार, सलाहकार नरेश कुमार, कर्ण चौहान, दलबीर सिंह, मनप्रीत कौर, कोच दविंदर कुमार व लवी शर्मा नमन जुयाल एवं खेल विभाग से कोच सुशील कुमार अधीक्षक नरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें