फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसी में आने वाले दोष दूर करने के बताए उपाय

Tue, 24 Dec 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल विभाग की ओर से सोमवार को कार्यशाला कराई गई। डाइकिन एयर कंडीशनिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से आयोजित कार्यशाला में डाइकिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से डिप्टी मैनेजर संजय जैन व ट्रेनिंग मैनेजर अतुल शर्मा ने प्रतिभागियों को एयर कंडीशनर में आने वाले दोषों और उन्हें दूर करने के उपाय बताए।
कार्यशाला में अंबाला व यमुनानगर से आए 22 सर्विस इंजीनियर ने हिस्सा लिया। मैकेनिकल विभाग से कार्यशाला में 16 बीटेक के विद्यार्थी भी शामिल हुए। संस्थान निदेशक डॉ. संजीव गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय की मांग है। इससे विद्यार्थियों के सोचने-समझने का दायरा बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने के लिए कारगर माध्यम है। कार्यशाला का संचालन डाइकिन एयर कंडीशनिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संचालक डिंपल कुमार ने किया। कार्यशाला में 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मौके पर मैकेनिकल विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. गगनदीप चावला, नितिन कुमार सलूजा, प्रदीप डाबर, वीरेंद्र, हरविंद्र कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें