संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी वर्कशॉप। मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के परिप्रेक्ष्य में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों हेतु अंतः सदन गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा छठी से आठवीं में शक्ति सदन प्रथम, सत्य सदन द्वितीय तथा श्रद्धा सदन तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अतिरिक्त आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को गणित के महत्व, गणितीय प्राचीन एवं नवीन विचारधाराओं तथा प्रमुख गणितज्ञ विद्वान एवं उनके अन्वेषण से भी परिचित करवाया गया। स्कूल निदेशिका शशि बाटला कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को व्यापक एवं तर्कशील बनाते हैं। उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
प्रिंसिपल सीमा कटारिया ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों का मुख्य प्रयोजन विद्यार्थियों को गणित के क्षेत्र में नए प्रयोग हेतु प्रेरित करना तथा वर्तमान उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनते हुए विद्यार्थी कुछ नया करने एवं सीखने की प्रेरणा लेते हुए स्वयं, समाज तथा देश के प्रति एक सशक्त भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं ।