फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धमकी मिलने के बाद से लकड़ी व्यापारी लापता

Tue, 26 Aug 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र में एक लकड़ी व्यापारी लापता हो गया। मामला लेनदेन के विवाद में मिली धमकी से जुड़ा हुआ है। व्यापारी इतना डर चुका है, वह घर आना नहीं चाहता। उसने अपनी पत्नी मुस्कान को स्नैप चैट पर कॉल कर अपनी मजबूरी बताई। इसके बाद पत्नी मुस्कान ने थाना छप्पर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में गांव पिंजौरा निवासी मुस्कान ने बताया कि उसके पति आदिल खान की जगाधरी के बूड़िया चौक पर लकड़ी की दुकान है। आठ जुलाई की रात करीब 11 बजे उसके पति दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। करीब छह दिन बाद स्नैपचैट पर आदिल ने पत्नी को कॉल कर बताया कि उसका गांव तलहेड़ी और गांव हड़ोली में रहने वाले दो लोगों से रुपयों का लेनदेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेनदेन को लेकर उसका उन दोनों लोगों के साथ विवाद चल रहा है। दोनों लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे बचने के लिए वह कहीं छिपा हुआ है। मुस्कान ने बताया कि 20 अगस्त को पति आदिल ने फिर से स्नैपचैट कॉल की और बताया कि वह सुरक्षित है, लेकिन दोनों युवक अभी भी उसका पीछा कर रहे और धमका रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें