यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने अमादलपुर रोड से नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लोहे के एंगल भी बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान गांव अमादलपुर निवासी अजय कुमार व दविंद्र सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने अमादलपुर रोड नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान कुछ देर बाद दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। उनसे चोरी की एक बाइक बरामद हुई। आरोपियों ने यह बाइक 7 जुलाई को गांव बरौली माजरा से व 5 अगस्त को गांव बरौली माजरा में लोहे के एंगल चोरी किए थे। संवाद