फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध खनन में शामिल लोगों पर कसेगा शिकंजा

Sun, 12 Jan 2025 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अवैध खनन जिले में धड़ल्ले से चल रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए अब शिकंजा कसा जाएगा। अवैध खनन का परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्ती होगी। अवैध खनन में पकड़े जाने वाले वाहन चालकों के साथ वाहन स्वामियों पर भी केस दर्ज किया जाएगा। जिले में अब तक 131 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
यमुनानगर में अवैध खनन के मामले में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई विभागों की टीम बनाने पर भी अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। अब अवैध खनन और खनन परिवहन पर शिकंजा कसा जाएगा। अभी तक खनन में शामिल वाहनों को ही सीज किया जाता था। कुछ दिनों बाद जुर्माना लेकर वाहनों को छोड़ दिया जाता था।
विज्ञापन

अब अवैध खनन में पकड़े गए वाहन चालकों पर एफआईआर भी दर्ज होगी। अब तक जिले में 381 वाहनों को अवैध खनन परिवहन करने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही खनन में पकड़े गए वाहन चालक के साथ साथ मालिक को भी एफआईआर में अभियुक्त बनाया जा रहा है। अब तक 131 एफआईआर प्रवर्तन ब्यूरो थाना यमुनानगर में दर्ज की जा चुकी हैं।

अवैध खनन के परिवहन में पकड़े गए वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर की तफ्तीश में क्रशर मालिकों तक को अभियुक्त बनाया जाएगा। चालक को मौके से पकड़ा जाएगा। वाहन की आरसी के आधार पर चालक को आरोपी बनाया जाएगा। वहीं चालक के बयान पर उस क्रशर के मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा जहां से वाहन को लोड किया गया था।
विज्ञापन

अवैध खनन के मामले में पकड़े गए वाहनों के चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। अब तक 131 मामलों में एफआईआर हो चुकी है। इसके साथ ही जहां से खनन सामग्री लोड हुई थी, उस क्रशर या खनन पट्टा संचालक को भी आरोपी बनाया जाएगा। - श्याम सुंदर, एसएचओ थाना प्रवर्तन ब्यूरो यमुनानगर।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें