फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर पलटा, महिला की मौत

Wed, 11 Dec 2013 04:58 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी बस अड्डे के नजदीक लालबत्ती चौक पर थ्री-व्हीलर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जगाधरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम एक महिला थ्री-व्हीलर में बैठकर यमुनानगर से जगाधरी बस अड्डे पर जा रही थी।

बताया जा रहा है कि बस अड्डा चौक पर शाम के समय रेड सिग्नल हो रखा था। मटका चौक से जगाधरी बस अड्डे की ओर तेज गति से जा रहे ऑटो के चालक ने जब रेड सिग्नल पर एकाएक ब्रेक लगाई, तो थ्री-व्हीलर अनियंत्रित हो कर पलट गया और लाल बत्ती पर खड़ी कार से टकरा गई। आटो पलटने के बाद उसमें सवार महिला व चालक हाइवे पर गिर गए। हाइवे पर गिरने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें