ऑटो में बैठक अदालत जा रही प्रशिक्षु वकील के पर्स से अज्ञात ने किट चोरी कर ली। किट में तीन हजार रुपये व मोबाइल था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे कॉलोनी निवासी माया रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वकालत कर रही है। इंटर्नशिप के लिए वह अक्सर जिला अदालत में जाती रहती है। पांच जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से अदालत के लिए निकली थी। रेलवे कॉलोनी से वह एक ऑटो में बैठी। ऑटो में एक अज्ञात लड़का पहले से बैठा हुआ था। आरोप है कि रास्ते में बार-बार आरोपी युवक उसके पर्स की ओर देख रहा था। आरोपी युवक अमर मार्केट के नजदीक ऑटो से अचानक उतर गया। महाराणा प्रताप चौक पर वह ऑटो से उतरी। जब वह ऑटो से उतरकर अदालत की तरफ चलने लगी तो उसने अपना पर्स चेक किया। उसके पर्स से उसकी किट गायब थी, जिसमें तीन हजार रुपये की नकदी व उसका मोबाइल फोन था। आरोप है कि ऑटो में पहले से बैठे युवक ने ही उसके पर्स से किट चुराई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।