फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से निकली तीन किशोरियां रेलवे स्टेशन पर मिलीं

Thu, 04 Jun 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। घरवालों की डांट से नाराज होकर उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से निकली तीन किशोरियां रेलवे पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित घर पहुंच गईं। तीनों किशोरियां सोमवार को घर छोड़कर ट्रेन से दूसरे राज्य जाने के लिए रवाना हुई थीं। यात्रा के दौरान ट्रेन में जांच कर रहे टीटीई को उन पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्हें यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने बताया कि किशोरियां अमरनाथ एक्सप्रेस में यात्रा कर रह थीं। इसी दौरान टीटीई ने टिकट मांगा तो वह घबरा गईं, जिसके बाद उन्होंने टीटीई को बताया कि वह घर से लड़कर आई हैं। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने किशोरियों को अपनी निगरानी में रखा और संबंधित थाना व परिजनों को सूचना दी। आवश्यक कार्रवाई के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम जगाधरी पहुंची। पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद तीनों किशोरियों को उनके परिजनों के साथ आए पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि किशोरियां सुरक्षित हैं और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें