फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोरी और उसके पिता से मारपीट में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। किशोरी से मारपीट व छेड़खानी करने के मामले में थाना फर्कपुर पुलिस आरोपी कैलाश को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने एएसआई सोना देवी, एएसआई अशोक और महिला कांस्टेबल ममता को निलंबित कर दिया है। इस मामले में किशोरी व उसके पिता ने जिस चौथे पुलिसकर्मी के मारपीट घटना में शामिल होने के आरोप लगाए हैं, उसकी भी तफ्तीश की जा रही है। ऐसे में यदि जांच में चौथे कर्मी का घटनाक्रम में शामिल होना पाया गया तो उस पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

इस मामले में 17 वर्षीय किशोरी व उसके पिता ने एसपी को दी शिकायत में बताया था कि वे आरोपी युवक कैलाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने के लिए थाना में गए थे। यहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी की फर्कपुर थाना में शिकायत दी पर पुलिस ने इसे झूठा बताकर मामले में समझौता का दबाव बनाया। उन्होंने समझौता करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए तीनों पुलिसकर्मी एएसआई सोना देवी, एएसआई अशोक और महिला कांस्टेबल ममता को निलंबित कर दिया।
थाना प्रबंधक जनक राज ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 जून को जब वह काम से वापस घर आया तो उसने देखा कि एक युवक उसकी बेटी के से मारपीट व छेड़खानी कर रहा था। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। मामले में अभी तफ्तीश जारी है। इसके अलावा इस मामले में अन्य कोई चौथा कर्मचारी शामिल नहीं है, लेकिन तीन कर्मचारियों को इसमें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें