फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Mon, 24 Nov 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। तेजली स्टेडियम में शनिवार को हुई जिला स्तरीय अस्मिता खेल प्रतियोगिता में छछरौली स्पोर्ट्स क्लब की तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इनमें नफीसा ने 16 वर्ष के आयु वर्ग की जैवलिन थ्रो व लॉन्ग जंप में स्वर्ण, समृद्धि ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण व गुनाधिका ने 12 वर्ष के आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ये जानकारी क्लब के कोच रमनजीत सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी छछरौली स्पोर्ट्स क्लब की खेलकूद नर्सरी में दो वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। क्लब के प्रधान संजीव सैनी ने कहा कि क्लब की ओर से 150 खिलाड़ियों को उच्च प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें हर प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराने के साथ हर माह अच्छी डाइट भी दी जाती है, जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर छछरौली व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। अब एथलेटिक्स संघ की ओर से शनिवार को तेजली स्टेडियम में कराई गई अस्मिता खेल ही मेरी पहचान प्रतियोगिता में भी क्लब की तीन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें