फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चंडीगढ़ मैराथन में टोडरपुर के नैब सिंह अव्वल

Mon, 24 Nov 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। चंडीगढ़ के कैपिटल कांप्लेक्स में हुई मैराथन में गांव टोडरपुर निवासी नैब सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। यहां नैब सिंह ने 36 से 45 आयु वर्ग में 10 किमी की मैराथन 42 मिनट में पूरी की। इस उपलब्धि के लिए आयोजकों ने नैब सिंह को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक नैब सिंह कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर क्षेत्र ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। स्टेडियम में सेना की भर्ती व खेलों में कॅरिअर बनाने की तैयारी में जुटे युवाओं को नैब सिंह निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं। नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, रिटायर्ड बीईओ अख्तर अली व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नैब सैनी ने नैब सिंह को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें