फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस कर्मियों से तीन लोगों ने की हाथापाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। नाचरौन गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से तीन लोगों ने हाथापाई व गाली गलौज की। इसी आरोप में पुलिस ने शिकायत पर नाचरौन निवासी भोला, राहुल व लाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि इन्होंने न सिर्फ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई बल्कि पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

शिकायत में सिपाही विजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नाचरौन निवासी भोला अपने नाबालिग बेटे से अवैध शराब बिकवाने का कार्य कराता है। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो भोला का बेटा हाथ में शराब की बोतल लिए गली में खड़ा था। पुलिस टीम को देख वह घर के अंदर घुस गया। उन्होंने मौके पर मौजूद भोला से घर की तलाशी लेने के बारे कहा तो आरोप है कि भोला ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। साथ ही आवाज लगाकर अपने दोस्त राहुल व लाला को भी मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की और धमकी दी कि घर की तलाशी ली तो वह उन्हें जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें