फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधिक रुपये वसूलने और धमकाने पर तीन नामजद

Sat, 18 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ब्याज पर लिए रुपये लौटाने पर भी फाइनेंस कंपनी के लोगों ने महिला को उसकी ओर से दिए गए सिक्योरिटी चेक वापस नहीं किए। आरोप है कि चेक बैंक में लगाकर बाउंस का केस कराने की धमकी देकर और रुपये देने का दबाव बनाया गया। साथ ही घर पर आकर गाली-गलौज कर धमकाया गया।
इस शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को नामजद किया। थाना गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी नगर कैंप निवासी साक्षी ने बताया कि इसी साल फरवरी में श्रीलाल द्वारा कॉलोनी स्थित निहान निधि लिमिटेड फास्ट लोन सर्विस से 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। साक्षी के अनुसार 20 हजार रुपये की ब्याज सहित 13 किस्त बनाई गई थी।
विज्ञापन

सिक्योरिटी के रूप में कंपनी के संचालक अनुज कुमार, मुकेश कुमार व शालू ने उसके पति जगदीश व जेठ से दो-दो चेक, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लिए थे। फाइनेंसर कंपनी की समय पर सभी किस्त जमा की, पर अब भी अनुज, मुकेश व शालू ने नौ किस्त बकाया बता दीं। यह देने से इंकार किया तो यह लोग धमकी देने लगे कि सिक्योरिटी के तौर पर दिए चेक बैंक में लगाकर बाउंस का केस दर्ज करवा देंगे।
विज्ञापन

साथ ही यह लोग कई बार घर पर आकर गाली-गलौज कर पति की टांगें तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा कर यह लोग अवैध वसूली करना चाह रहे हैं। इनसे तंग आकर पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी मनोज का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें