फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक पर हमले के आरोप में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन में कन्हैया डेयरी संचालक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए 15 अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। संचालक का आरोप है कि आरोपी सुमित ने ब्याज पर लिए रुपये मांगने पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। आरोपियों ने डेयरी का शीशा व सामान तोड़ा डाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जोगिंद्र नगर निवासी हरीश कुमार ने बताया कि उसकी मॉडल टाउन में दशहरा ग्राउंड के पास कन्हैया डेयरी है। डेयरी पर वह और उसका बड़ा भाई साहिल बैठते हैं। करीब 2 साल पहले उसने जोगिंद्र नगर निवासी सुमित को अपने दोस्त लविश से ब्याज पर 15 हजार रुपये दिलवाए थे। रुपये लेने के बाद सुमित ने न तो लविश को ब्याज दिया और न ही उसके रुपये वापस किए। ये रुपये उसने अपनी गारंटी पर सुमित को दिलवाए थे। इस पर उसने आरोपी सुमित को रुपये वापस करने के लिए कई बार कहा, लेकिन उसने कहने के बावजूद भी लविश को रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रुपये मांगने पर आरोपी ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी। रविवार को वह अपनी डेयरी पर बैठा था। तभी आरोपी सुमित, उसके साथी तिलक नगर निवासी अभिषेक उर्फ अभी, जम्मू कालोनी निवासी रवि व 15 अन्य युवक हाथों में डंडे, तलवार, रॉड व अन्य हथियार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे। आते ही आरोपियों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। उसके भाई साहिल ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सुमित, अभिषेक व रवि को नामजद करते हुए अन्य पर मारपीट की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें