फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कोरोना जांच के लिए 490 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। गांवों में कोरोना महामारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कई कदम उठाएं हैं। इसी कड़ी में प्रत्येक घर के सदस्य केे स्वास्थ्य के बारे में सर्वे का काम शुरू किया गया है। इस काम के लिए जिले भर में 490 टीमें उतारी गई है। प्रत्येक टीम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत की महिला सदस्य और स्थानीय स्कूल के अध्यापक को शामिल किया गया है।
इस अभियान को लेकर सोमवार को डीसी मुकुल कुमार ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले ध्यान में आने के बाद राज्य सरकार ने समय रहते सभी ग्राम वासियों के स्वास्थ्य की जांच का निर्णय लिया है। जिले में गांव स्तर पर 490 टीमें गठित की गई हैं। गांव के समाजसेवियों को भी सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर बीडीपीओ को इन टीमों का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि यह सर्वे 10 दिन में पूरा किया जाएगा। सर्वे के उपरांत लोगों के स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां तथा संक्रमण के सही आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे। जिन लोगों में संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण पाए जाएंगे, उन्हेें प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए गांव स्तर पर ही आइसोलेशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक ऐसे 30 केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं और जल्द ही 100 गांवों में ऐसे केंद्र स्थापित हो जाएंगे। मामूली लक्षण मिलने पर लोगों को घर पर ही आइसोलेशन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिन लोगों में संक्रमण के लक्षण अधिक मिलेंगे, उन्हें उपमंडल अथवा जिला अस्पताल में संक्रमण की स्थिति के मुताबिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले पहले की तुलना में कम हो रहे हैं। लोगों को घबराने की बजाय मास्क का प्रयोग करना चाहिए। बाहर जाते समय सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें, हाथ साबुन से धोते रहे। जिन घरों में वृद्ध लोगों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं तथा विभिन्न बीमारियों से पीड़ित सदस्य हैं, उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उपायुक्त ने गांव वासियों से अपील की है कि टीमों को स्वास्थ्य की सही व सटीक जानकारी दें। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, उप सिविल सर्जन डॉ. बागिश गुटैन, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, डीआईपीआरओ हरदीप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें