फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कॉलेज की संपत्ति हड़पने के प्रयास में तीन नामजद

Mon, 29 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कलावड़ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नाम के इंजीनियरिंग कॉलेज की संपत्ति हड़पने के प्रयास के आरोप में पूर्व प्रधान व उसके बेटे और एक महिला को पुलिस ने नामजद किया है। आरोप है कि कॉलेज के साथ लगती भूमि पट्टे में भवन लिखवा दिया गया, पर इस भूमि की रजिस्ट्री में कहीं भवन का जिक्र नहीं था।
आरोप है कि पट्टानामा में भवन शब्द कॉलेज के भवन कब्जाने के लिए लिखवाया गया। इसका पता लगने पर कॉलेज की सोसाइटी के महासचिव रामकुमार पुंडीर ने पहले निशानदेही कराने के बाद एसपी को शिकायत दी। इसमें आर्थिक शाखा ने जांच की। इसके बाद थाना छप्पर पुलिस ने रामकुमार पुंडीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

शिकायत में सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च के महासचिव रामकुमार पुंडीर ने बताया कि सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च का गठन वर्ष 2006 में इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कलावड़ इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालन के लिए हुआ था। सोसाइटी ने कॉलेज के संचालन के लिए 12 एकड़ भूमि सोसाइटी के नाम पर खरीदी थी। इसमें दस एकड़ भूमि गांव के अरविंद से नवंबर-2006 में खरीदी गई थी।
इस भूमि पर कॉलेज के भवन का निर्माण वर्ष 2007 में किया। तब से भूमि पर तीन भवन, दो कार्यशाला, एक कैंटीन व कुछ दुकानें बनी हुई हैं। दो भवन शिक्षण संस्थान के लिए और एक हॉस्टल के लिए प्रयोग होता था। गांव कलावड़ निवासी अरविंद सिंह सोसाइटी के प्रधान पद पर कार्यरत था, जो अब सदस्य के पद पर कार्यरत है।
आरोप है कि अरविंद और उसका बेटा अधिराज व गांव धौड़ंग निवासी लीला रानी मिलकर सोसाइटी की संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। अरविंद ने कॉलेज के साथ आठ कनाल भूमि लगती है, जिसकी रजिस्ट्री अरविंद ने अपने बेटे अधिराज के नाम कराई। रजिस्ट्री में कहीं भी भवन या बिल्डिंग शब्द का जिक्र नहीं किया गया।
बाद में भूमि को लीला रानी को 20 साल के पट्टे पर देते समय पट्टानामा में जानबूझकर संस्था की संपत्ति व हॉस्टल के भवन को कब्जाने के लिए भवन शब्द लिखवा दिया गया। यह बात सेकेंडरी एजुकेशन के डायरेक्टर कार्यालय से पता चली, तब सोसाइटी ने नायब तहसीलदार से सोसाइटी की भूमि की निशानदेही कराई। इसमें हॉस्टल के भवन सहित संपत्ति सोसाइटी की पाई गई।
विज्ञापन

इस बारे में अरविंद व उसके बेटे अधिराज से बात की तो वह जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। तब एसपी को शिकायत दी। इसमें जांच के बाद कलावड़ निवासी अरविंद और उसके बेटा अधिराज और गांव धौड़ंग निवासी लीला रानी को विभिन्न धाराओं में नामजद किया गया। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें