साढौरा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहडपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मंजीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। कविता पाठ में नव्या, निबंध लेखन में अर्चना, भाषण में मानवी एवं पेंटिंग में नीतिका प्रथम रहे। प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ शपथ ग्रहण के साथ किया गया। इसके अंतर्गत प्रतियोगिताओं में बच्चे पूरे उत्साह से भाग लिया। इस दौरान सामुदायिक पहुंच दिवस, हाथ धुलाई दिवस, श्रमदान दिवस एवं व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस भी मनाया गया। बच्चों ने रैली भी निकाली। संवाद