फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन नकाबपोशों ने दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से पीटा

Sun, 06 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना जठलाना के अंतर्गत गांव करतारपुर में अपनी दुकानों के आगे चारपाई पर लेटे साहब सिंह पर मध्य रात्रि तीन नकाबपोश युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर उनकी डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भतीजे सौरभ ने अपने साथियों से हमला कराया है। शिकायत पर थाना जठलाना पुलिस ने सौरभ को नामजद कर अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में करतारपुर निवासी 44 वर्षीय साहब सिंह ने बताया कि कांजनू-अलाहर रोड पर उनका एक प्लॉट है, जहां उन्होंने तीन दुकानें बना रखी हैं। इन दुकानों में रंग-रोगन का काम चल रहा है। रात में वह वहीं सोते हैं। 26-27 जून की मध्य रात्रि में तीन युवक दुकान पर आए, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़ों से ढक रखे थे। तीनों ने डंडे ले रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख जान बचाने के लिए भागे, पर हमलावरों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर हमलावर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। बाद में बाइक ट्यूबवेल के पास मिली। साहब सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भतीजे सौरभ ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शक है कि हमला रंजिशन सौरभ ने अपने साथियों से कराया है। मामले में जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें