रादौर। गांव दोहली में तीन ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी हो गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गांव दोहली निवासी परवेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार जुलाई की रात उनके ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की। ऐसे ही नरेंद्र कुमार व सुरेंद्र कुमार के ट्रैक्टरों से भी बैटरियां चोरी हुई। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज जांचने पर पाया कि बाइक पर आए तीन लोगों ने घटना अंजाम दी है। संवाद