फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्ट्रांग रूम में ईवीएम की तीन स्तरीय सुरक्षा

Mon, 27 May 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चार जून लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले का दिन। प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद जगाधरी वर्कशॉप रोड पर स्थित आईटीआई में बने स्ट्रांग में है। तब तक स्ट्रांग की सुरक्षा की जिम्मेदारी इनरकोडन में सीआईएफ व सेंट्रल आर्म्ड फोर्स पुलिस, मिडिल कोडन में हरियाणा आर्म्ड और आउटर कोडन में जिला पुलिस यानी तीन घेरे की सुरक्षा की गई है। इसके अलावा डीएसपी रैंक और सिविल डिपार्टमेंट की तरफ से एक गजेटेड ऑफिसर लगाए गए हैं।
यहां की सुरक्षा इतनी मजबूत कर दी गई है, इस सुरक्षा चक्र को भेदना भी नामुकिन है। इतना ही नहीं इनरकोडन सिक्योरिटी को सीसीटीवी भी पकड़ाए गए हैं। इसके अलावा आने-जाने वालों के लिए विजिटर रजिस्टर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा चारों विधानसभा यमुनानगर, जगाधरी, रादौर व साढौरा के स्ट्रांग रुमों पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं तथा यदि कोई अंदर घुसता भी है तो सिक्योरिटी गार्ड को बाहर लगी एलईडी में भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन

यहां आने-जाने वाले की एक-एक गुप्त कैमरों से जांच भी की जा रही है। वहीं उधर सुरक्षा के प्रबंधों के मद्देनजर एसपी गंगाराम पूनिया ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया, साथ ही सिक्योरिटी गार्ड व अन्य पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए। एसपी पूनिया ने बताया कि मतगणना वाले दिन बड़ी एलईडी की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि ईवीएम के माध्यम से जो भी नतीजे सामने आते रहेंगे, यहां मौजूद लोगों को दिखाई देते रहेंगे।
उल्लेखनीय है 25 मई जिले में 71.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस मतदान में जिले के लोगों भी उत्साह के साथ भाग लिया। हालांकि इक्का-दुक्का जगह पर बहसबाजी जैसे वाक्य सामने आए थे, लेकिन जिले में ओवरऑल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से रहा है। बता दें मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को जहां सुरक्षित रखा जाता है उसे स्ट्रांग रूम कहा जाता है।
विज्ञापन

इसे स्ट्रांग रूम इसलिए कहा जाता है, क्योंकि एक बार मशीन अंदर जाने के बाद इस कमरे में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इस कमरे में सुरक्षा कर्मियों के अलावा दोबारा किसी की एंट्री तभी होती है जब वोटों की गिनती के लिए इन मशीनों को निकाला जाता है। इसके अलावा स्ट्रांग की सिक्योरिटी के आसपाक कोई जा न सके अलग ईंटों की दीवार भी बनाई जा रही है। वहीं मतगणना वाले दिन आईटीआई रोड को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें