फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुनाफे का लालच देकर तीन लाख की ठगी

Mon, 13 Oct 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर मुनाफे का लालच देकर गांव कैत निवासी मोसीन खान से तीन लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। इसकी शिकायत मोसीन खान ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कैत निवासी मोसीन खान ने बताया कि गत अगस्त माह में उन्हें किसी ने स्टॉक सिग्नल स्टेशन बी9 नाम के व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ लिया। यहां ग्रुप में जुड़े लोगों ने कंपनी के शेयर में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर निवेश का मन बनाया। ग्रुप के लोगों ने सीएचपीसी साई ट्रेडिंग खाता खोल दिया फिर उससे अलग-अलग कर तीन लाख रुपये कंपनी के शेयर में निवेश करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश किए रुपयाें का ऑनलाइन खाते में मुनाफा नजर आ रहा था, इसलिए विश्वास कर यह राशि निवेश की थी, पर जब खाते से यह राशि निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पाई। बाद में पता चला कि उससे यह साइबर ठगी हुई है। तब इसकी शिकायत थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी। जांच अधिकारी बलवेद ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें