फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ रेहड़ी की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन घायल, समय पर उपचार से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर गांव रामखेड़ी के नजदीक शुक्रवार केे जुगाड़ रेहड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दो युवक व महिला घायल हो गए। वहीं जुगाड़ रेहड़ी खेतों में पलट गई। जुगाड़ रेहड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। तीनों घायलों को सीएचसी बिलासपुर के एंबुलेंस चालक सुखविंद्र काजल ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर समय रहते उपचार मिलने से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साढौरा निवासी अंकित, आंचल व साहिल बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही वह रामखेड़ी के नजदीक पहुंचे तो स्टेट हाईवे पर जुगाड़ रेहड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों काफी दूर तक सड़क पर घसीटते हुए गए। वहीं, जुगाड़ रेहड़ी भी अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और एंबुलेंस के कंट्रोल रूम में फोन किया।
पांच मिनट में मौके पर पहुंची एंबुलेंस तो बची जान
लोगों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया तो मात्र पांच मिनट में ही चालक सुखविंद्र काजल घटनास्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने महज 14 मिनट में तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में पहुंचा दिया। अंकित व साहिल को काफी चोट लगी थी। डाक्टरों ने तुरंत उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

जुगाड़ रेहड़ी के खिलाफ हो चुकी है शिकायत
जुगाड़ रेहड़ी वालों के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत हो चुकी है। मौके पर मौजूद अनिल कुमार, गुलशन कुमार, अमरजीत ने बताया कि सड़कों पर काफी संख्या में जुगाड़ बाइक चल रही हैं। इन पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर होता है और न ही इन्हें चलाने वाले के सिर पर हेलमेट होता है। यदि घायलों को समय रहते उपचार न मिलता तो कुछ भी हो सकता था। इससे पहले भी अड्डे पर जुगाड़ रेहड़ी की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। पुलिस व प्रशासन भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें