फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन शिकायतें पर समाधान एक का भी नहीं

Tue, 14 Apr 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अ​​धिकारी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एक बार फिर फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन मौके पर त्वरित समाधान न मिलने से लोगों में निराशा देखने को मिली। शिविर में कुल तीन शिकायतें दर्ज हुईं लेकिन समाधान एक का भी नहीं हुआ। इन शिकायतों में प्रॉपर्टी टैक्स और सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।
विज्ञापन

यमुनानगर निवासी रविंद्र मिश्रा और पुराना हमीदा की ममता ने प्रॉपर्टी टैक्स में सुधार की मांग रखी, जबकि महमूदपुर की सीमा रानी ने घर के सामने जमा गंदगी हटवाने की समस्या उठाई। शिविर में मौजूद उपायुक्त कार्यालय की एसीआर अंजना ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें