फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से तीन गोवंश की मौत

Tue, 12 Aug 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी में व्यासपुर रोड पर गुलाबनगर चौक समीप कार की टक्कर से रविवार रात एक गाय व एक बछड़े की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। कार चालक किसी तरह बच गया। सूचना पर थाना शहर जगाधरी पुलिस पहुंची और कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे बीच रास्ते मृत गायों व बछड़े सहित पलटी कार से मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने देर रात तक कार व मृत गोवंश रास्ते से हटाए, तब जाम खुल पाया। संवाद
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
यमुनानगर। जगाधरी की द्वारिका इंडस्ट्रीज के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी बाइक चालक मुकेश पर मामला दर्ज कर लिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी के हनुमान गेट समीप स्थित शांति कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई हरमनधीर सिंह तीन अगस्त की रात करीब नौ बजे स्कूटी पर काम से घर लौट रहा था, तभी द्वारिका इंडस्ट्रीज के पास एक बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें 44 वर्षीय हरमनधीर स्कूटी सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। संवाद
सामान और बाइक ले गए चोर
यमुनानगर। गांव कामी माजरा में फैक्ट्री से नौ अगस्त की रात मशीन, केबल व जंक्शन बॉक्स चोरी हो गया। इसमें छोटी लाइन स्थित कमला नगर निवासी जुगल किशोर बिहानी की शिकायत पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। उधर, शहर के औद्योगिक क्षेत्र में गुड़ मंडी के पास दस अगस्त की सुबह ट्रक से दो बैटरे, जैक, रॉड, पान्ना व डैक चोरी हो गया। सरोजनी कॉलोनी के ट्रक के मालिक मोहित कपिला की शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।महाराजा अग्रसेन चौक से नौ अगस्त की रात बैंक कॉलोनी समीप स्थित मोती बाग कॉलोनी निवासी छवि की एक्टिवा चोरी हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें