फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक की हत्या में तीन दोषियों को उम्रकैद

Tue, 04 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मंडेबर निवासी अमित कुमार की पीट-पीट कर हत्या करने के तीन आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी गांधी नगर निवासी राजन यादव, बसंत यादव और पृथ्वी नगर निवासी मनीष कुमार उम्रकैद की सजा सुनाई।
एडिशनल सेशन कोर्ट ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना किया है। छह नवंबर 2022 को फर्कपुर थाने में पुराना हमीदा निवासी विरेंद्र सिंह के बयान पर राजन यादव, बसंत यादव और मनीष कुमार के खिलाफ मंडेबर निवासी अमित कुमार की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला दर्ज किया था। विरेंद्र सिंह ने पुलिस को बयान दिया था कि वह किसी काम से जगाधरी वर्कशाॅप गया था। गुरुद्वारे के सामने वाली गली में तीन युवक एक लड़के को पीट रहे थे।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने लड़के को गंभीर रूप से घायल कर दिया और पास बह रहे नाले में फेंक दिया। लोगों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए। राहगीरों ने घायल लड़के को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मृतक अमित उसके दोस्त मंडेबर निवासी अश्वनी का छोटा भाई था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एक आरोपी मनीष कुमार को पहचान लिया था। पुलिस ने मनीष व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने राजन यादव, बसंत यादव को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें