फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल को धमकी की कॉल

Sat, 21 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बदमाशों से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद धमकी भरे कॉल का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। अब शहर के एक बच्चों के अस्पताल को बदमाशों की ओर से धमकी भरी कॉल आने का मामला सामने आया है।
कॉल डॉक्टर ने नहीं बल्कि अस्पताल के स्टाफ ने उठाया। फोन पर बातचीत के दौरान कॉल करने वालों ने स्टाफ के साथ गाली-गलौज की। हालांकि कॉल में क्या मांग की गई, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है डॉक्टर के यहां सुरक्षा बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिले के नामी डॉक्टरों और व्यापारियों को रंगदारी मांगने और फायरिंग की धमकी वाले कॉल आ चुके हैं। कुछ मामलों में फायरिंग भी हुई थीं, जिनमें पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। थाना शहर यमुनानगर प्रभारी नरेंद्र राणा ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने भी बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें