रादौर की कांबोज धर्मशाला में आयोजित बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य।
रादौर। हरियाणा कांबोज सभा की कांबोज धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह कांबोज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में कांबोज समाज का मान-सम्मान बढ़ाने वाली हस्तियों व मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक की अगुवाई कर रहे धर्मशाला के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि कांबोज सभा के सदस्य कांबोज बिरादरी के हर गांव के हर घर में निमंत्रण देने के लिए जाएंगे। इसके लिए सभी सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। बैठक में कांबोज धर्मशाला रादौर के खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में सभा के जिला मीडिया प्रभारी अमित कांबोज, ओमप्रकाश चमरौडी, शिव कुमार संधाला, रणबीर मंधार, जगमाल सिंह रतनगढ़, सुलेख चंद नंदपुरा, शीश कुमार जुब्बल, सतीश बकाना, कमलदीप कश्मीर गढ़, सतीश संधाली, सेवापाल दामला, अशोक जुब्बल, मास्टर सुभाष कांबोज, मान सिंह जुब्बल, राजपाल मंधार, रामेश्वर कांबोज, सीटू नंबरदार, विनीत बुबका, संजू रादौरी मौजूद रहे।