फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 13 खिलाड़ियों का होना था चयन, पहुंचे सिर्फ छह

Tue, 04 Aug 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में भारोत्तोलन ट्रायल के दौरान भार उठाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में चल रही भारोत्तोलन की आवासीय अकादमी के लिए सोमवार को खेल विभाग की ओर से तीन सीटों के साथ 10 अतिरिक्त कुल 13 खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। ट्रायल में कुल छह खिलाड़ी पहुंचे। ऐसे में विभाग की ओर से प्रक्रिया के तीन खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। वहीं दो अन्य को अतिरिक्त में रखा है।
विभाग की यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में अतिरिक्त खिलाड़ियों के लिए विभाग को दोबारा ट्रायल लेने पड़ेंगे। फिलहाल विभाग ने चयनित खिलाड़ियों के नाम की सूची बनाकर निदेशालय भेजने की तैयारी कर ली है। यह ट्रायल खेल विभाग के कोच जोगेश शर्मा के नेतृत्व में करवाए गए। शर्मा ने बताया कि ट्रायल में अपेक्षाकृत कम ही खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

तेजली खेल परिसर में चल रही लड़कों की आवासीय अकादमी की तीन सीटें खाली थीं। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। इसके साथ ही दस अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन भी होना था। इसके लिए ट्रायल लिए जा रहे थे। परंतु सोमवार को ट्रायल में कुल छह ही खिलाड़ी पहुंचे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी दूसरे जिलों से भी आने थे।
विज्ञापन

मौसम और अन्य कारणों से खिलाड़ी ट्रायल में पहुंच नहीं सके। ऐसे में छह खिलाड़ियों की प्रक्रिया करवाई गई। इसमें तीन का चयन रिक्त सीट और दो अन्यों का चयन अतिरिक्त में किया गया है। उन्होंने बताया कि अकादमी की अतिरिक्त खिलाड़ियों की रिक्त आठ सीटों के लिए दोबारा ट्रायल लिए जाएंगे। इसके निर्देश मुख्यालय से जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें