फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा के छह डिस्टबिन ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। नगरपालिका की ओर से क्षेत्र में लगाए गए लोहे के बड़े डस्टबिन को चोर निशाना बना रहे हैं। अब तक नगरपालिका के अलग अलग स्थानों पर रखे छह डस्टबिन चोरी हो चुके हैं। जिससे नपा को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नपा की ओर से इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है। नपा के सफाई निरीक्षक निर्मल सिंह बसातिया ने बताया कि कूड़ा एकत्र करने के लिए लोहे के बड़े डस्टबिन विभिन्न स्थानों पर रखे गए हैं। चोरों ने तहसील के बाहर, खेड़ा मोहल्ला, डेहा बस्ती, ओढ़ कॉलोनी, रामविचार वाटिका, रादौरी रोड व अन्य स्थानों से डस्टबिन चोरी कर लिए हैं। डस्टबिन चोरी होने से अब लोग गंदगी खुले में डाल रहे हैं। जिससे शहर में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें