फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का ताला तोड़ चोरों ने मिड डे मील के बर्तन चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय जटहेड़ी का ताला तोड़ कर चोरों ने मिड डे मील के बर्तन चोरी कर लिए। स्कूल में चोरी होने की सूचना आठवीं कक्षा के छात्र लविश ने हेड मास्टर को फोन पर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय जटहेड़ी के हेड मास्टर ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर वह ताला लगाकर घर चले गए थे। शाम करीब छह बजे स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र लविश ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि स्कूल में रसोई घर का ताला टूटा पड़ा है। जिस पर उन्होंने तुरंत मिड डे मील के प्रभारी राजेश शास्त्री को सूचना देकर स्कूल में भेजा। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने स्कूल से मिड डे मील बनाने के लिए रखे गए एल्यूमीनियम के दो पतीले, एक पीतल का पतीला, एक 10 लीटर का कूकर, दो पुरानी बैटरी, 50 गिलास व स्टील की कटौरी, प्लेट व बाल्टियां चोरी कर ली। जिससे स्कूल को करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दिन के समय हुई चोरी से सब हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें