बिलासपुर। चोरों ने भारद्वाज कांप्लेक्स में सिटी गारमेंट्स के ऊपर चल रहे जीएनके एजुकेशन एकेडमी के कार्यालय की खिड़की के शीशे तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और दस्तावेज चोरी कर लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जीएनके एजुकेशन एकेडमी मालिक हरदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार देर शाम एकेडमी के कार्यालय का ताला लगाकर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह एकेडमी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे और कार्यालय की खिड़की का शीशा टूटा हुआ और दरवाजा खुला पड़ा था। कार्यालय में अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच के दौरान अलमारी में रखा लेपटॉप, एक मोबाइल और कुछ अन्य जरूरी कागजात भी गायब मिले। इन कागजात में इंस्टीट्यूट का 10 वर्षों का डाटा था। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है चोरों की तलाश की जा रही है।