फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने लाखों रुपये के गहने चुराए

Sat, 15 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मंडेबर गांव में चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने व 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर रोशनदान के रास्ते से घर में घुसे थे। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। मंडेबर गांव निवासी राहुल ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 11 फरवरी की रात गुरु रविदास मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ जागरण में गया था। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। दो घंटे बाद वे वापस लौटे तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी भी खुली थी। उसने जांच की तो घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने व 15 हजार रुपये गायब थे। उसने देखा कि कमरे के अंदर रोशनदान के पास सीढ़ी लगी हुई थी। चोर बाहर से रोशनदान को तोड़ कर घर में घुसे थे। आंगन में रखी सीढ़ी को कमरे के अंदर लगाकर रोशनदान से ही बाहर निकले। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें