फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूने घर से नकदी, अंगूठियां ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कस्बा व्यासपुर में चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर में घुसकर 25 हजार रुपये तथा सोने की चार अंगूठियां चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में व्यासपुर निवासी लक्ष्मण कुमार ने बताया कि उसका घर पूर्व सरपंच वाली गली में है। शनिवार की दोपहर घर में ताला लगाकर बाहर गया था। लौटने पर ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी में रखें 25 हजार रुपये व सोने की चार अंगूठियां गायब थीं। इस पर उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ नकदी, गहने चोरी
यमुनानगर। कार का शीशा तोड़कर चोर ढाई लाख रुपये और गहने चोरी कर ले गए। थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा व्यासपुर खेड़ा मंदिर निवासी परीक्षित बख्शी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 जून को अपनी कार में गांव भभोली गया था। उसने रात को आठ बजे कार को गांव में ही सड़क किनारे खड़े की थी। रात को करीब 11 बजे उसने देखा कि उसकी कार का शीशा टूटाहै। अंदर से ढाई लाख रुपये, दो जोड़ी टॉपर्स, सोने की चेन का लॉक गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें