फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने एक दिन में तीन घरों में की चोरी

Fri, 18 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कारोबारियों को लगातार रंगदारी की धमकी देने व गोलीकांड अंजाम दे रहे गैंगस्टर व उनमें गुर्गों के साथ चोर भी पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। गत बुधवार में तीन घराें में चोरी हो गई। इनमें एक घर से चार लाख नकदी, दूसरे से 15 लाख तो तीसरे घर से पौने तीन लाख रुपये का सामान चोरी हुआ। इनमें दो मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया, वहीं एक मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

कारोबारी एवं आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण विनायक के मॉडल टाउन स्थित घर से चार लाख की नकदी चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मण विनायक ने आरोप घर पर काम करने वाले नौकर दंपती पर लगाए हैं, जो घर की छत पर रह रहे थे। लक्ष्मण विनायक ने बताया कि मार्च में दीपक नाम के नौकर को घर पर काम के लिए रखा था।
विज्ञापन

उसके साथ उसकी पत्नी नम्रता भी घर की छत पर रह रही थीं। 16 जुलाई को दीपक व नम्रता अस्पताल जा रहे हैं, यह कहकर गए। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। इसके बाद घर पर चार लाख की नकदी चोरी थी, जो उनके (लक्ष्मण विनायक) कमरे में रखी थी। यह किसी की ओर से पेमेंट आई थी, जिसका दीपक को पता था। उन्हें शक है कि दीपक व नम्रता द्वारा नकदी चुराई गई।

न्यू मार्केट की सुभाष गली निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को घर से बाहर थे, जहां से लौटने पर चोरी का पता चला। जांचने पर पाया कि छह कड़े, एक रानी हार, एक छोटा हार, दो जेंट्स अंगुठी, तीन लेडिज अंगुठी, एक मंगलसूत्र, एक चेन, कानों की जोड़ी चोरी है। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इसकी शिकायत में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
थाना छछरौली क्षेत्र के गांव हडौली निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जुलाई की रात दस से डेढ़ बजे के बीच घर में चोरी हुई। इस दौरान घर से तीन तोले सोना, जिसमें गले का हार, एक जोड़ी बाली, दो जोड़ी पायल व कपड़े चोरी हुए है। इनकी कीमत करीब 2.85 लाख रुपये है। चोरी का आरोप निर्भय नाम के व्यक्ति पर है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को नामजद कर लिया।
विज्ञापन


घर से 50 हजार रुपये, दुकान से सामान चुराया
यमुनानगर। अलग-अलग दो ओर स्थानों पर हुई चोरी के मामलों में भी संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात पर मामले दर्ज किए हैं। इनमें थाना गांधीनगर के अंतर्गत विशाल नगर स्थित घर से 50 हजार नकदी चोरी हो गई। इसकी पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि 10 जुलाई को सुबह नौ से दोपहर डेढ़ बजे के बीच घर से कमरे की जाली काट कोई 50 हजार नकदी ले गया। इसी तरह थाना व्यासपुर के अंतर्गत अजात आश्रम के समीप स्थित दुकान से चार हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ। इसकी शिकायत में गांव धर्मकोट निवासी मनीष कुमार ने बताया कि 12 जुलाई की रात उनकी दुकान से सिलिंडर, इन्वर्टर बैटरी, 15 सीमेंट के कट्टे व चार हजार नकदी चोरी हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें