फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचमुखी हनुमान मंदिर से आभूषण और चढ़ावा ले गए चोर

Sun, 11 Oct 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खुला पड़ा दानपात्र का ढक्कन व नकदी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। बसातियांवाला गांव स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने मंदिर के दरवाजे खोलकर चांदी के आभूषण और दानपात्र की नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
मंदिर समिति के प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह शाम की आरती के कुछ समय बाद पुजारी ने पूजा-अर्चना कर मंदिर बंद कर दिया था। सुबह करीब चार बजे पुजारी मंदिर खोलकर अंदर पहुंचे तो मूर्तियों के पास सामान बिखरा हुआ था। श्री पंचमुखी हनुमान की मूर्ति के सामने रखा दानपात्र टूटा हुआ था। श्री माता पूर्णेश्वरी देवी और श्री राम दरबार मंदिर में भी सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार, रात 12 बजकर 32 मिनट पर एक चोर पीछे की दीवार से सेंट्रल एसी की खिड़की के रास्ते मंदिर परिसर में दाखिल हुआ, जबकि उसका साथी बाहर खड़ा रहा। अंदर घुसे चोर ने सबसे पहले राम दरबार मंदिर से चांदी के आभूषण चुराए।
विज्ञापन

इसके बाद श्री माता पूर्णेश्वरी देवी मंदिर के दरवाजे तोड़कर मूर्ति पर चढ़े चांदी के आभूषण उतार लिए। चोर ने शिव मंदिर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद उसने श्री पंचमुखी हनुमान की मूर्ति के सामने रखा दानपात्र तोड़कर नकदी बैग में भरी और पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खुला पड़ा दानपात्र का ढक्कन व नकदी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें