फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ रुपये व गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर रुपये व गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छछरौली निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता मलिकपुर खादर गांव में रहते हैं। सात नवंबर को उसके माता-पिता घर पर सो रहे थे। जब सुबह वह जागे तो उन्हें घर में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर से 70 हजार रुपये तथा दो सोने की अंगूठियां गायब मिली। योगेश ने बताया कि जब उन्हें सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उनकी गली से गांव का ही अब्बल आते जाते मिला। उसने बताया कि अब्बल पहले भी ऐसे कामों में संलिप्त पाया गया है। उसने आरोप लगाया कि अब्बल ने ही उनके घर से चोरी की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, तिम्हो गांव निवासी पूजा देवी ने बताया कि उसका घर लेदी-प्रतापनगर रोड पर है। वह अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए शाहबाद में किराए के मकान में रहती है। वह अपने घर पर कभी कभार आती है। बुधवार शाम को जब वह अपने घर पहुंची तो उसे घर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। जांच करने पर घर से वाशिंग मशीन, फ्रीज, कंप्यूटर व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें