फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ी पुलिस गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हो गई हैं। स्टेशन परिसर सहित प्लेटफार्म, गाड़ियों, आने जाने वाले यात्रियों के साथ उनके सामान की भी जांच की जा रही है। इस दौरान राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल मिलकर सघन जांच अभियान चला रही है। जिसके तहत दोनों एजेंसियों के कर्मचारियों की विभिन्न टीम बनाकर गश्त व जांच की जा रही है। इस दौरान रेलवे स्टेशन में प्रवेश के विभिन्न रास्तों, आउटर, यार्ड में भी गश्त व जांच की जा रही है। इसके अलावा गाड़ियों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ यात्रियों से पूछताछ कर रही है और इसके बारे जागरूक भी कर रही है। यही नहीं अपने इस अभियान में जीआरपी और आरपीएफ के साथ रेलवे कर्मचारी, टीटीई, वेंडर्स, हॉकर्स को भी शामिल किया गया है। बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने दिवाली पर यमुनानगर जगाधरी, अंबाला, चंडीगढ़, कालका, सोनीपत, पानीपत, करनाल, भिवानी, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर सहित अन्य स्टेशनों व धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने का पत्र भेजकर धमकी दी है। पत्र मिलने के बाद से प्रदेश सहित अन्य सभी जगह अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को भी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जीआरपी थाना प्रभारी विलायती राम और आरपीएफ कंपनी कमांडर सोनी शर्मा ने किया। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ दोनों के कर्मचारियों की मिलाकर आठ से ज्यादा टीमें बनाई गई। इस दौरान पार्किंग, आरक्षण, बुकिंग कार्यालय, रेल ट्रैक, यमुना रेलवे पुल, आउटर, यार्ड, रेलवे अंडरपास, ओवरब्रिज सहित अन्य तमाम स्थानों की जांच की। इसके अलावा प्लेटफार्म पर यात्रियों व सामान की जांच की। रुकने वाली सभी ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। थाना प्रभारी विलायती राम ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा पूरी तरह मुस्तैद है। जीआरपी और आरपीएफ मिलकर जांच कर रही है। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें रेलवे कर्मचारियों, ट्रेनों के टीटीई, रेलवे वेंडर्स व हॉकर्स को भी साथ लिया गया है। उन्हें संदिग्धों पर निगरानी व इसकी सूचना देने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया। इसके अलावा बम व डॉग स्क्वायड के साथ भी जांच की जा रही है। आरपीएफ कंपनी कमांडर सोनी शर्मा ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन पर सभी बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा कर्मी दिन रात इसके लिए मुस्तैदी से तैनात है। उन्होंने कहा कि यदि इसमें लोग भी सहयोग करें तो हर अप्रिय घटना को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें