फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, फोर्स रहेगी तैनात

Wed, 12 Mar 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निकाय चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। बुधवार को मतगणना कराई जाएगी। जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सुबह से ही भारी संख्या में फोर्स तैनात की जाएगी। आईटीआई परिसर की ओर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
बुधवार सुबह आठ बजे से आईटीआई परिसर में निकाय चुनाव की मतगणना होगी। मेयर और 22 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतगणना होगी। इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुबह से ही गश्त बढ़ा दी जाएगी। आईटीआई की ओर जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। उधर, जीत के बाद विजयी जुलूस पर भी पर भी प्रतिबंध रहेगा। जीतने वाले प्रत्याशियों को सुरक्षा के बीच छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

16-16 टेबल पर 22 राउंड में होगी मतगणना पूरी
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी व नगर पालिका रादौर के चुनाव को लेकर बुधवार को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ गुप्ता के अध्यक्षता में मतगणना को पारदर्शी, निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए काउंटिंग टीमें तैयार हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की मतगणना का कार्य रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगाधरी सोनू राम की देख-रेख में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की मतगणना 12 मार्च को आईटीआई यमुनानगर में प्रात: 8 बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए 16-16 टेबल लगाई गई है और नगर निगम की मतगणना 22 राउंड में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका रादौर की मतगणना 12 मार्च को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर में प्रात:8 बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए 7 टेबल लगाई गई है और नगर पालिका की मतगणना 4 राउंड में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की मतगणना का कार्य रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें