फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भारत की जीत के जश्न में किया हुड़दंग. पुलिस ने की सख्ती

Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय टीम के चैंपियन ट्रॉफी जीतने के बाद देर रात तक शहर में जश्न मनाया गया। इस दौरान कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। बुलेट से पटाखे बजाकर शहरवासियों की शांति को भंग किया। सूचना मिलने पर पहुंची शहर पुलिस ने सख्ती दिखाई को युवकों को वहां से खदेड़ा। एक युवक ने पुलिस ने डंडा मारने का आरोप लगाया है।
रविवार को भारत व न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्राफी का फाइनल मैच हुआ। जैसे ही रात लगभग साढ़े दस बजे भारत ने जीत हासिल की तो काफी युवक नेहरू पार्क पर एकत्र हो गए। वह आतिशबाजी करते हुए हुड़दंग मचाने लगे। इस दौरान काफी युवक शराब के नशे में थे तो कुछ कार व बाइकों की रेस लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई बुलेट से पटाखे बजा रहा था। काफी हुड़दंग होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि हुड़दंग कर रहे युवकों को घर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें