फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिल्ली की नहीं लगती दौड़, जिले में तैयार हो रही शूटरों की फौज

Wed, 21 May 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महंगे खेलों में शुमार शूटिंग में लगातार जिले के किशोर व युवा वर्ग का रुझान बढ़ रहा है। इसकी वजह जिला स्तर पर शूटिंग रेंज की सुविधा उपलब्ध होना है। चूंकि शूटिंग के अभ्यास के लिए पहले खिलाड़ियों की दिल्ली दौड़ लगती थी, पर पांच जगह शूटिंग रेंज बनने के बाद जिले में ही शूटिंग खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।
तेजली स्टेडियम में खेलाे इंडिया का लघु शूटिंग केंद्र सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का ध्यान खींच रहा है, जहां के छह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ट्रायल तक पहुंच गए हैं, वहीं 12 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वालीफाई हो चुके हैं। केंद्र की संचालिका अमर विहार (जगाधरी) निवासी 41 वर्षीय गीतू ठाकुर ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई पूरी कर शूटिंग खेल में रुझान बना। शूटिंग गन खरीद रोज पांच-छह घंटे का अभ्यास किया।
विज्ञापन

इस बीच आर्थिक तंगी आड़े आई तो गन बेचनी पड़ीं। फिर भी हार नहीं मानी और किराये पर गन ली, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत वर्ल्ड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। किन्हीं कारणों से खेल आगे नहीं बढ़ा पाईं तो 2014 में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षक लगी फिर जनवरी 2013 में सेक्टर-17 में निश्चय शूटिंग अकादमी खोली। अकादमी खुलने पर शुरुआत में 10 से 12 खिलाड़ी थे, जो धीरे धीरे बढ़कर 40 हो गए।
गीतू ने बताया कि उनके खेल प्रदर्शन व प्रशिक्षण को देख जुलाई-2022 में उन्हें तेजली खेल परिसर में साईं की ओर से खेलो इंडिया लघु शूटिंग केंद्र की संचालिका बनाया गया। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की दस मीटर एयर पिस्टल एयर राइफल रेंज है, जहां आठ वेपन व अन्य सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। करीब 45 खिलाड़ी सुबह सात से नौ व शाम चार से सात बजे तक उनके प्रशिक्षण में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान
गीतू ने बताया कि तारिणी सेठी, तेजस बेनीवाल, वासुदेव शर्मा, हर्ष, निशांत कांबोज, प्रियांश अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई हैं। केशव, निताशा, रेयान, तेजस, ओजस, हेमंत, कश्मीरी लाल, शैरी, मानस, देवांशी, सतीश, मनदीप राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हैं। अन्य कई खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग मुकाम हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें