फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाजार में रौनक, शादियों के लिए खरीदारी तेज

Thu, 23 Nov 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। देवउठनी एकादशी से फिर से शहनाइयां बजने सहित अन्य मांगलिक कार्य होने लगेंगे। विवाह शुरू होने से लोगों में उत्साह है और बाजार में भी भारी रौनक है। चार महीने से बंद शादी की खरीदारी शुरू हो गई है, जिससे व्यापारियों व दुकानदारों में उत्साह है। शादियां शुरू होने से एक नहीं बल्कि सभी लोगों के पास काम पहुंचने लगा है।

इस दौरान ज्यूलर्स, क्लॉथ हाउस, गारमेंट्स, बूटिक, दर्जी, शॉपिंग मॉल, ब्यूटीपार्लर्स, सैलून, मैरिज पैलेस, टेंट हाउस, बैंड, घोड़ी रथ, फूल, सजावट, मेहंदी कलाकार, बर्तन सहित अन्य सभी दुकानों पर रौनक नजर आने लगी है। शादियों के लिए लोगों ने पहले से बुकिंग करवा ली है। देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को है। इसके बाद माह में सात दिन ही बचते हैं।
विज्ञापन


इन सात दिनों में 100 से ज्यादा शादियां हैं। इस दौरान एक ही दिन में 12 से 15 शादियां तक होंगी। शादियां शुरू होने से बाजार में बूम आ गया है और दुकानदार सहित लोग सभी इसमें जुटे हैं। यही नहीं कई दुकानदारों के अपने परिवार में भी शादियां है। जिसके चलते वे भी शादियों की तैयारियों में व्यस्त हैं।

व्यापारियों का मनाना है कि नवंबर से मार्च तक शादियों के करीब तीन दर्जन विवाह के मुहूर्त हैं। जिसमें करीब 300 से ज्यादा शादियां होनी हैं। इससे व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद हैं। शदियों की खरीदारी का रूझान बाजार में देखने को मिल रहा है। इससे करीब 100 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

आभूषण और लहंगा हाउस पर भीड़
लहंगा हाउस संचालक दीपक ने बताया कि नवंबर व दिसंबर के लिए उनके पास करीब 150 से ज्यादा लहंगों व दुल्हन के जेवरातों की बुकिंग हैं। इसके साथ शेरवानी, इंडोवेस्टर्न इत्यादि की भी काफी बुकिंग हैं। ब्यूटीशियन सारिका ने बताया कि 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक दुल्हन मेकअप के लिए उनके पास कोई तारीख खाली नहीं है। केवल 23 तारीख के लिए उनके पास आठ ब्राइडल मेकअप हैं। बर्तन उद्यमी श्याम सुंदर बतरा ने बताया कि शादिरा शुरू होने बर्तन बाजार में भी तेजी आएगी। बेटियों की शादियों में नए बर्तन देना शगुन होता है। शादी के लिए डिनर सेट, प्रेशर कूकर, स्टील की बाल्टियां, भगौने सहित तमाम बर्तनों की खरीदारी लोग कर रहे हैं। सुख सागर मैरिज पैोस के प्रबंधक अश्वनी शर्मा ने बताया कि शादियों के लिए काफी बुकिंग हैं।
शादियों के लिए ये तिथियां हैं शुभ

नवंबर- 23, 24, 27, 28, 29

दिसंबर- 01, 02, 04, 07, 08, 09, 13, 14, 15

जनवरी- 16, 20, 21, 30, 31

फरवरी- 1, 4, 6, 14, 17, 18, 19, 28

मार्च- 2, 3, 4, 5, 6, 7, 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें