फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनों में सीटों की मारामारी, लंबी हो रही प्रतीक्षा सूची

Mon, 19 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में लोगों ने पर्यटन स्थलों पर घूमने की योजना भी तैयार कर ली है। वहीं ट्रेनों में सीटों की कमी होने के कारण उन्हें कंफर्म सीट के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। सभी ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है और प्रतीक्षा सूची भी लंबी होती जा रही है। यात्रियों को धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने वाली गाड़ियों में सीट नहीं मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि कई गाड़ियों में नोरूम स्टेटस चल रहा है।

छुट्टियों शुरू होने के कारण नियमित गाड़ियों में भीड़ अधिक होने के कारण सीट नहीं मिल रही है। लगभग सभी गाड़ियां नोरूम स्टेटस पर पहुंच गई हैं। इन दिनों जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली गाड़ी संख्या 13152 सियालदाह एक्सप्रेस में वेटिंग खत्म हो चुकी है। इस ट्रेन में 15 जून तक कोई वेटिंग नहीं है और कंफर्म सीट जून के अंत में मिल रही है। इसी तरह अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल में सीट नहीं है।
विज्ञापन

इस ट्रेन में भी 15 जून तक वेटिंग नहीं है। वहीं इसके बाद भी कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। वहीं, जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस में वेटिंग तक नहीं मिल पा रही है। इस ट्रेन में जून में तक कोई सीट नहीं है। इसी तरह जम्मूतवी से गोरखपुर 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस में सीट नहीं मिल रही है। इस ट्रेन में वेटिंग 175 के पार चली गई है।
इसी तरह जम्मूतवी से भागलपुर गाड़ी संख्या 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस में इन दिनों 275 वेटिंग है। इसके अलावा जम्मूतवी से गोवाहटी जाने वाली गाड़ी संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस में वेटिंग 270 तक चली गई है। इस तरह जम्मूतवी से गोवाहटी जाने वाली गाड़ी संख्या 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 305 तक पहुंच गई है।
वहीं अमृतसर से टाटानगर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 18104 टाटा एक्सप्रेस में 235 वेटिंग है और कंफर्म सीट जुलाई में सीट मिल रही है। इसके अलावा फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में इन दिनों वेटिंग 150 के पार चल गई है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए रेलवे अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन कर रहा है। सभी आरक्षण केंद्रों व टिकट घर पर लोगों को इन गाड़ियों की जानकारी दी जा रही है। ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। आवश्यकता अनुसार रेलवे गाड़ियों का संचालन कर रहा है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें