फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कल से तीन दिन तक बादल छाने के आसार

Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कई दिन मौसम साफ होने व धूप निकलने से लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। लेकिन बर्फीली हवा के कारण सुबह शाम ठिठुरन हो रही है। शनिवार को शहर में तो मौसम साफ रहा ओर सुबह अच्छी धूप खिली। ग्रामीण क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
कोहरा अधिक होेने के कारण दृश्यता काफी कम रही। ऐसे में राहगीरों को चलने में परेशानी हुई। वहीं, इससे वाहनों की गति भी मंद हो गई। ऐसे में वाहन सड़क पर रेंगते हुए दिखाए दिए। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छंटने लगा, जिससे राहत मिली। शनिवार को अधिक तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दिन में अच्छी धूप निकलने से सर्दी का पता नहीं चल रहा है, लेकिन दिन ढलने के साथ तापमान में गिरावट बनी हुई है। जिससे सर्दी के साथ ठिठुरन की स्थिति जस की तस है। ऐसे में लोग रात होते ही घरों में दुबक जाते हैं। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। जिससे ठिठुरन बनी रही।
वहीं दूसरी तरफ दिन में मौसम खुलने से बाजारों व अन्य स्थानों पर रौनक दिख रही है। बाजारों में ग्राहकों की उपस्थिति होने से दुकानदार काफी उत्साहित हैं। चूंकि कड़ाके की सर्दी के कारण कई दिन से लोगों का बाहर निकलना कम हो रहा था। ग्राहकों की उपस्थिति से व्यापार में भी तेजी आई है। शनिवार को भी शहर के तमाम बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी कुछ दिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि दिन में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना हैन रात को पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार से बुधवार तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके साथ करीब दस किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें