फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक, एक स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए 2 की टीम ने चोरी की कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसके पास से चोरी की तीन बाइक और एक एक्टिवा भी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि चोरी की कार को बेचने के लिए एक युवक आजाद नगर रोड नजदीक तेजली स्टेडियम से होता हुआ जाएगा। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने तेजली स्टेडियम के पास जाकर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने यह कार शहर थाना एरिया से चोरी की थी। पूछताछ में आरोपी की पहचान राजधानी कॉलोनी निवासी अमनदीप के नाम से हुई। पूछताछ में आरोपी से तीन बाइक एक एक्टिवा भी बरामद हुई। आरोपी ने कार, दो बाइक व एक एक्टिवा थाना शहर एरिया से और एक बाइक थाना सेक्टर 17 क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस नेआरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें