चोरों ने त्यागी गार्डन स्थित सूने घर व हुडा सेक्टर 17 की मार्केट में दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घर में चोरी के समय मकान मालिक परिवार सदस्यों के साथ अपनी ससुराल सहारनपुर के गांव रणखंडी गया था। पुलिस ने दोनों मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
त्यागी गार्डन निवासी प्रमोद कुमार ने फर्कपुर पुलिस को बताया कि वह 24 जुलाई को परिवार के सदस्यों व बच्चों के साथ सोने के कुंडल, एक चैन व अन्य गहने गायब थे। जिनकी कीमत 50 हजार रुपये से अधिक थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मायापुरी कॉलोनी निवासी अमरीश शर्मा ने हुड्डा पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी हुड्डा सेक्टर 17 की मार्केट में दुकान है। वह शाम को दुकान का ताला लगा कर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से दो लैपटॉप, बैटरी, मॉनिटर, प्रिंटर व एसी मशीन गायब मिली । उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।