फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वाहन चोर को किया काबू, दो बाइक बरामद

Mon, 24 Mar 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने एक वाहन चोर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है। एवीटी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए कलानौर होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा।
विज्ञापन




इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर एक युवक को काबू किया। जिनकी पहचान जम्मू कॉलोनी निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई।

आरोपी से जो बाइक बरामद हुई थी वह बाइक उसने 17 जनवरी को थाना शहर यमुना नगर के क्षेत्र से चोरी की थी। इसकी अतिरिक्त आरोपी ने एक बाइक करीब चार दिन पहले पुराना हमीदा से चोरी करके यमुनानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में खड़ी कर दी थी। जो बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें