यमुनानगर। रादौर की प्रेम बाबा कॉलोनी में चोरों ने सूने घर के गेट का ताला तोड़ कर अलमारी से 20 हजार रुपये की नगदी व जेवर चोरी कर लिए। गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को घर का ताला लगाकर परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। शाम को चार बजे जब वह वापस लौटे तो गेट का लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद