फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर का शीशा तोड़कर चोरी, जगाधरी में युवक की जेब से 12 हजार उड़ाए

Thu, 19 Feb 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। साढौरा थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर में जहां चोरों ने एक घर का शीशा तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए, वहीं जगाधरी में युवक की जेब से पर्स निकालकर 12 हजार रुपये पार कर दिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव महमदपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 15 फरवरी की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। देर रात चोरों ने उनके घर की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 43 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठियां और एक सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत करीब 93 हजार रुपये बताई गई है। सुबह घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
उधर, जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी अनंत कुमार ने हुडा सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह कॉलोनी में किसी काम से जा रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। बाद में पर्स में रखे 12 हजार रुपये गायब मिले। आरोपियों की तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें